आयोग द्वारा स्थगित समूह-ग श्रेणी के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पुनः शुरू

admin
1 Min Read
खबर को सुनें

एक हजार से अधिक पदों के आवेदन प्रक्रिया शुरू

गढ़ निनाद समाचार * 10 जून 2020 

देहरादून। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission – UKSSSC) द्वारा माह मार्च में कोरोना महामारी की वजह से किये गए लॉक डाउन के कारण समूह ग श्रेणी के लिए आवेदन प्रक्रिया पर रोक लगाई गयी थी। तीन अलग-अलग विज्ञप्तियों में 1000 से ज्यादा पदों पर आवेदन प्रक्रिया पूरी नही हो पाई थी। अतः अब आयोग द्वारा इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया पुनः शुरू की है और अभ्यर्थियों को एक सप्ताह का समय आवेदन करने के लिए दिया गया है।

आयोग की वेबसाइट (Webite): https://sssc.uk.gov.in/  

गौरतलब गई कि माह मार्च में लॉकडाउन के चलते राज्य में जनसेवा केंद्र, साइबर कैफे खुलने बंद हो गए थे। जिसके चलते इछुक उम्मीदारों को परेशानी हुई और वे ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे थे। अतः अब आयोग ने नई तिथियों की घोषणा कर इछुक उम्मीदवारों को आवेदन पूरा करने का अवसर दिया है। 

Share This Article
error: Content is protected !!