कांग्रेस ने बढ़ते तेल, महंगाई के विरोध में किया पुतला दहन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 25 जून 2020

चम्बा/नई टिहरी: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर देश में बढ़ते हुए डीजल पेट्रोल गैस के दामों में भारी वृद्धि व बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई के विरोध में चंबा चौराहा पर एकत्रित होकर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। 

लगातार हो रही डीजल पेट्रोल गैस की भारी बढ़ोतरी से आम जनमानस को सरकार द्वारा बढ़ती महंगाई के बोझ तले दबा दिया गया है, वहीं राज्य सरकार के द्वारा उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों एवं अन्य यातायात सुविधाओं में तीन गुना वृद्धि किए जाने पर कांग्रेस ने कड़े शब्दों में निंदा की है। 

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा व पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज राणा ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा जनता के साथ धोखा किया है। भाजपा देश के चंद उद्योगपतियों की सरकार है, जिनके इशारे पर आज गरीबों का शोषण हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्री नरेंद्र चंद रमोला व चंबा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद डोभाल ने कहा कि सरकार ने डीजल पेट्रोल गैस के दाम बढ़ाकर आम जनमानस की कमर तोड़ दी है।  

चंबा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुमना रमोला व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विक्रम सिंह पंवार ने कहा कि सरकार कोरोना जैसी महामारी को रोकने में पूरी तरीके से फेल हो गई। सरकार ने पीपीई किट पर करोड़ों का घोटाला किया है और दूसरी तरफ जनता पर महंगाई की मार कर रहे हैं।  

कार्यक्रम में अध्यक्ष व्यापार सभा चंबा दरमियान सिंह सजवान, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख चंबा साब सिंह सजवान, पूर्व पीसीसी सदस्य अरविंद मोहन सकलानी,चंबा ब्लॉक उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार, शहर अध्यक्ष चंबा राजेश्वर प्रसाद बडोनी, महिला जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शिवी भंडारी, सभासद शक्ति प्रसाद जोशी, विकास बहुगुणा, दिनेश कृषाली, टैक्सी मैक्सी कैब के प्रदेश संयोजक बलवीर सिंह पुंडीर, व्यापार सभा चंबा के उपाध्यक्ष शूरवीर चंद रमोला, सौरभ तडियाल, गौरव तडियाल आदि लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!