आई आई पी में कोविड-19 टेस्टिंग लैब का शुभारंभ

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

अब तक उत्तराखंड में 1066 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या

गढ़ निनाद न्यूज़ * 3 जून 2020

देहरादून: राज्य को अब पांचवी कोविड 19 टेस्टिंग लैब मिलने जा रही है। आईआईपी ने भी कोविड-19 टेस्टिंग लैब तैयार की है। यहाँ हर दिन 30 से 100 सैम्पल की जांच होगी। बता दें कि अभी तक राज्य में चार ही टेस्टिंग लैब में कोरोना टेस्ट होता था। 

इस अवसर पर अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत व आई आई पी के अधिकारी  मौजूद रहे।

ब्रेकिंग- अब तक उत्तराखंड में 1066 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, रिकवरी रेट 24.30 प्रतिशत

उत्तराखंड में तो हद ही हो गयी। आज 2 बजे तक कोरोना के 23 नए मामले सामने आये हैं। जिनमें देहरादून में 8, हरिद्वार से 9, चमोली में 4, पौड़ी और नैनीताल से 1-1 मामले सामने आये हैं।

अब तक प्रदेश में 259 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। अब तक आठ की मौत हो चुकी है। अभी तक 795 मामले एक्टिव हैं। रिकवरी रेट 24.30 प्रतिशत है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!