सड़क हादसे में एक की मौत एक घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 15 जून 2020

चमोली: सोमवार को नारायणबगड-परखाल मोटर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु तथा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। सोमवार को सुबह लगभग 10ः40 बजे नारायणबगड-परखाल मोटर मार्ग पर बिजौरीगाड़ नामक स्थान पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा था। जिस कारण सड़क पर जाम लगा हुआ था। 

इस दौरान कुछ लोग सड़क किनारे बैठे थे। अचानक उपर से पहाड़ का मलवा गिरने के कारण दो लोग इसकी चपेट में आ गए। जिसमें ग्राम डुंग्री निवासी नरेश लाल पुत्र कमल लाल तथा ग्राम चोपता निवासी मुकेश रावत पुत्र अर्जुन सिंह रावत मलवे के साथ सड़क से नीचे खाई में गिर गए। दोनों व्यक्तियों को खाई से रेस्क्यू किया गया। 

मलवे में दबने के कारण मुकेश रावत पुत्र अर्जुन सिंह रावत उम्र 28 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि नरेश लाल पुत्र कमल लाल उम्र 44 वर्ष गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रूद्रप्रयाग के लिए रेफर किया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!