आम आदमी पार्टी स्थानीय मुददों को देगी प्राथमिकता

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 4 जुलाई 2020

नई टिहरी: आगामी 2022 के चुनाव ज्यों नज़दीक आ रहे हैं राजनीतिक पार्टियां भी हरकत में आने लगी हैं। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में भी स्थानीय मुद्दों को लेकर मुखर है।

पार्टी के देवप्रयाग विधानसभा प्रभारी गबर सिंह बंगारी ने कहा कि पार्टी ने अपने मैनोफेस्टो मे जल,जंगल, जमीन पर ग्राम पंचायतो का अधिकार दिलावाने,हिमाचल और सिक्कम की तर्ज पर उद्यान और फल पट्टीयो को तरजीह देने,

सरकारी शिक्षा /तकनिकी/ मेडिकल सँस्थानो को सुदृढ और आधुनिक बनाने, गांवों में रोजगार के अवसर पैदा करने, पौराणिक मठ मन्दिरो का सौदर्यिकरण, उतराखण्ड परिवहन निगम की बसों में बच्चो व वृद्धों को मुफ्त पास देने जैसे मुद्दे अहम रहेंगे।

इसके अलावा पुराने जल सोत्रो को रिचार्ज करके साथ मे बर्षा के पानी को स्टोरेज हेतू  इनफ्रास्टेक्चर तैयार करने, जंगली जानवरो से फसल बचाव हेतू क्षेत्र पचायतो और ग्राम पचायतो की सरहद मे तारबाड़ करने, दिल्ली सरकार की तर्ज पर 200 से 400 यूनिट बिजली रियायती दरों पर देने, मत्स्य पालन को बढ़ावा देने, न्याय पंचायत या ब्लाक स्तर पर पुस्तकालय और खेल के मैदान के साथ साथ उसमे स्पोर्टस प्रशिक्षण सँस्थान बनाने आदि मुद्दे अहम रहेंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!