Ad image

सड़क दुर्घटना पीड़ितो की नकद रहित उपचार की योजना

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 2 जुलाई 2020

नयी दिल्ल्ली:  सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मोटर दुर्घटना पीड़ितों का नकदी रहित उपचार आरंभ करने की योजना को कार्यान्वित करेगी ताकि पीड़ितों का उपचार आसान हो सके।

मंत्रालय ने बुधवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि इसको लेकर मोटर वाहन अधिनियम 1919 के तहत एक खाका तैयार किया जा रहा है।

मंत्रालय ने सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में प्रधान सचिवों तथा परिवहन के प्रभारी सचिवों से 10 जुलाई तक योजना संबंधी विस्तृत संकल्प तैयार करने को कहा है।

योजना के तहत उपयोगकर्ताओं को अनिवार्य बीमा कवर उपलब्ध कराया जाएगा। फंड का उपयोग सड़क दुर्घटना के पीड़ितों के उपचार के लिए एवं दुर्घटना में जान गवां चुके व्यक्तियों के परिवारजनों या घायलों की क्षतिपूर्ति के भुगतान के किया जाएगा।

अभिनव, वार्ता


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!