Ad image

नाटकीय घटनाक्रम के तहत विकास दुबे की गिरफ्तारी या सरेंडर?

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

कोर्ट से रिमांड के बाद यूपी पुलिस को सौंपा जाएगा

गढ़ निनाद न्यूज़* 9 जुलाई 2020

उज्जैन: बड़े ही नाटकीय घटनाक्रम और यूपी पुलिस की नाकामी के चलते आखिरकार कानपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी गैंगेस्टर विकास दुबे को मध्यप्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर दिया गया है। विकास दुबे आज सुबह-सुबह महाकाल मंदिर दर्शन को पहुंचा था जहां पुलिस ने पकड़ लिया या उसने स्वंय सरेंडर किया,यह बहुत बड़ा सवाल है। 

पुलिस जब विकास को थप्पड़ मारते हुए गाड़ी में बिठा रही तो उसने मंदिर में चिल्ला-चिल्लाकर कहा कि ” मैं विकास दुबे हूँ कानपुर वाला”। आत्मसमर्पण के इरादे से ही दुबे मंदिर परिसर पहुंचा था। उसने वीवीआईपी दर्शनों की पर्ची में अपना सही नाम और मोबाइल नंबर लिखाया। वहीं उसकी मां का कहना है कि भोले बाबा ने उनके बेटे की जान बचाई है। सरकार उसकी जान बख्श दे। 

मध्यप्रदेश पुलिस विकास से पूछताछ कर रही है, अदालत से रिमांड मिलने के बाद उसे यूपी पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

बहरहाल यूपी पुलिस की नाकामी से सीएम योगी काफी खपा हैं। उनके आवास पर अहम बैठक चल रही है जिसमें शांय तक कई अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। हालांकि गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी पुलिस ने काफी मेहनत की है और इसी कारण वह इधर उधर भाग रहा था। लेकिन इस खुंखार अपराधी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। 

बता दें कि आज विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद दो वकीलों समेत कई और लोगों की भी गिरफ्तारी की गई हैं। यूपी से एसटीएफ और कमांडों दस्ता उज्जैन भेजा गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ शब्दों में कहा है कि विकास को संरक्षण देने वालों को कतई बख्सा नहीं जाएगा।

उधर विपक्ष का आरोप है कि उसे पकड़ा नही उसे मौत से बचाया गया है। शहीद डीएसपी के परिवार ने भी बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि विकास को गिरफ्तार करके उसे मौत से बचाने का काम कियाहै। प्रिंयका गांधी ने ट्वीट कर सवाल किया कि बिना मदद के विकास उज्जैन कैसे पहुंच गया? इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!