सीएम धामी ने की गोवर्धन पूजा, बोले—गौ संरक्षण और सेवा हमारी संस्कृति की पहचान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रकृति संरक्षण और मनुष्य-पशु प्रेम का प्रतीक है तथा परंपरा और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहने का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण हेतु प्रतिदिन की राशि ₹5 से बढ़ाकर ₹80 कर दी गई है। निजी गौशालाओं के निर्माण पर 60% सब्सिडी दी जा रही है और राज्य में 54 गौ सदनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

श्री धामी ने सभी से गायों की सेवा और संरक्षण में सहयोग का आह्वान किया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!