Ad image

55 बेरोज़गार युवाओं को स्वरोजगार हेतु 2 करोड़ 76 लाख की योजनाएं स्वीकृत

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 27 अगस्त,2020।  

चमोली। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत गुरूवार को जनपद के 55 बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए 2 करोड़ 76 लाख की योजनाएं स्वीकृत की गई। जनपद में लौटे प्रवासी एवं बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत साक्षात्कार के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया गया। 

मुख्यमत्री स्वरोजगार योजना के तहत जनपद के 63 आवेदकों का गुरूवार को साक्षात्कार लिया गया। जिनमें से 55 अभ्यर्थियों का चयन किया गया । चयनित 55 लाभार्थियों में से 38 प्रवासी भी शामिल है।

मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे ने बेरोजगार युवाओं का हौसला बढाते हुए सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाने की बात कही। जिला उद्योग केंन्द्र के महाप्रबन्धक डाॅ एमएस सजवाण ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत सेवा, व्यवसाय, उद्योग आदि विभिन्न क्षेत्रों में स्वरोजगार के लिए 25 प्रतिशत सब्सिडी पर 10 लाख तक का ऋण दिया जाता है। जिसमें सामान्य अभ्यर्थी को 10 प्रतिशत मार्जिन मनी तथा अनुसूचित जाति व जनजाति के अभ्यर्थियों को 5 प्रतिशत मार्जिन मनी पर स्वरोजगार के लिए ऋण स्वीकृत किया जाता है। 

इस दौरान लीड बैक अधिकारी प्रताप सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी राम कुमार दोहरे, मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, सहायक निदेशक डेयरी राजेन्द्र सिंह चौहान सहित सभी रेखीय विभागों के अधिकारी मौजूद थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!