दुनिया के सबसे बुजुर्ग माने जाने वाले 125 वर्षीय किस बाबा ने ली कोरोना वैक्सीन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

Garh Ninad Samachar। 

दुनियाभर में सबसे बुजुर्ग माने जाने वाले 125 वर्षीय काशी के लोकप्रिय 125 वर्षीय शिवानंद बाबा जो दुनियाभर में सबसे बुजुर्ग माने जाते हैं ने आज बुधवार को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवाया है। बता दें कि काशी में दुर्गाकुंड स्थित यूपीएचसी पर शिवानंद बाबा ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। आधार कार्ड और पासपोर्ट के आधार पर उनकी आयु वर्तमान में 125 साल है। जो दुनिया के  सबसे बुजुर्ग माने जाते हैं।

सूत्रों की  माने तो बाबा ने योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बना लिया है। बाबा हर रोज सुबह तीन बजे उठने के बाद घंटों योग करते हैं । वह अभी तक अविवाहित हैं और पूरी तरह निरोगी हैं।

बॉलीवुड की सबसे फिट माने जाने वालीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी बाबा को अपना आदर्श मानती हैं। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!