Ad image

कांग्रेसजनों ने राजीव त्यागी व त्रेपन चौहान को दी श्रद्धांजलि

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 13 अगस्त 2020

नई टिहरी: आज बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टीहरी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वर्गीय राजीव त्यागी जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई ।  

साथ ही भिलंगना ब्लाक के केपार्स निवासी  चेतना आंदोलन के प्रणेता , समाजसेवी, साहित्यकार त्रेपन  सिंह चौहान की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखते हुए शोक सभा का आयोजन किया गया। 

कांग्रेस जनों स्वर्गीय राजीव त्यागी जी के  चित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुए पुष्प अर्पित किए।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा की राजीव त्यागी जी  एक प्रखर वक्ता, पार्टी के प्रति निष्ठावान और खुशमिजाज दिल इंसान थे। उनके आकस्मिक निधन से कांग्रेस पार्टी को बहुत बड़ी क्षति हुई है। जिसकी भरपाई होना संभव नहीं है। उन्होंने इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों के लिए परमपिता परमात्मा से शक्ति देने के लिए प्रार्थना की है।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि राजीव त्यागी गांधीवादी आदर्श परंपरा के ध्वजवाहक थे वह हमेशा अपनी बात संजीदा तरीके से रखते थे। हमें भी जीवन में उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य  नरेंद्र चंद रमोला  और  शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल ने कहा  की  स्वर्गीय त्रेपन सिंह चौहान  चेतना आंदोलन के  मुख्य ध्वजवाहक थे।  वह  प्रसिद्ध साहित्यकार सामाजिक सरोकारों में उनका बहुत महत्वपूर्ण स्थान था उनके जाने से  चेतना आंदोलन को  बहुत धक्का लगा है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा,बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य चंबा विकासखंड के पूर्व जेष्ठ प्रमुख नरेंद्र चंद रमोला, पूर्व जेष्ठ प्रमुख साहब सिंह सजवान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष राजेंद्र डोभाल ,शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, पूर्व प्रदेश सचिव पंकज रतूड़ी, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश जुयाल, एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष लखबीर चौहान, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव कौशल्या पांडे, युवा कांग्रेस के नेता अमित चमोली,एनएसयूआई के दीपक चमोली आदि लोग उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!