डीएम ने दूसरे दिन भी “स्पेशल स्वच्छता अभियान” का लिया जायजा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 25 अगस्त 2020

नई टिहरी/चम्बा। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल द्वारा मंगलवार को बौराड़ी सेक्टर 7 डी, 7 सी, पालिका परिसर व बौराड़ी स्टेडियम की साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। स्पेशल सफाई अभियान के लगातार दूसरे दिन उन्होंने स्वंय घर घर जाकर लोगों से घर से ही सूखा और गीला कूड़ा अलग अलग कर कूड़े की गाड़ी में डालने की अपील की।  

जिलाधिकारी ने बताया कि सोमवार से विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। जिले के सभी निकायों में सप्ताह भर चलने वाले स्पेशल अभियान के तहत निकायकर्मी मुश्तैदी से इस कार्य में जुट गए हैं।

कहा कि टिहरी पालिकाध्यक्ष एवम उनकी पूरी टीम सफ़ाई अभियान में लगी। विभिन्न वार्डों में घर घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

कहा कि जनपद की सभी निकायों में गीले और सूखे कूड़े को प्रथक प्रथक करके देने और सफाई सिस्टम को सुधारने के सभी निर्देश निकायों को दिए गए थे। साथ ही घरों से शत प्रतिशत कूड़ा उठाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!