कोरोना संक्रमण से उत्तराखंड पुलिस में पहली मृत्यु

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

प्लाटून कमांडर शिवराज सिंह राणा को दी श्रद्धांजलि

गढ़ निनाद न्यूज़* 26 अगस्त 2020

देहरादून। “हम अपने परिवार के एक कर्मठ और बहादुर योद्धा प्लाटून कमांडर शिवराज सिंह राणा को श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई में सबसे बड़ा बलिदान दिया। इस कठिन समय में शिवराज सिंह राणा जी की अनुकरणीय सेवाएं हमेशा याद रखी जाएगी।” ये शब्द हैं उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी के जब वह जांबाज़ राणा को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे । उन्होंने पुलिसजनों की ओर से स्व. राणा के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए राणा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की । 

बता दें कि प्लाटून कमांडर शिवराज सिंह राणा, 46वीं वाहिनी पीएसी, ऊधमसिंहनगर “बी” दल में नियुक्त और वर्तमान में देहरादून में ड्यूटीरत थे। दिनांक 21 अगस्त को स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे राजकीय दून चिकित्सालय, देहरादून गए थे, जहां कोविड-19 की जांच में पाॅजिटिव पाए जाने पर उन्हें उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान दिनांक 25 अगस्त को उनकी मृत्यु हो गयी। 

उनके निधन पर श्री अनिल कुमार रतूड़ी DGP, श्री अशोक कुमार महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड, श्री अभिनव कुमार, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, श्री संजय गुंज्याल पुलिस महानिरीक्षक पीएसी एवं श्री अरूण मोहन जोशी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने पुलिस लाइन देहरादून में पूरे उत्तराखण्ड पुलिस परिवार की ओर से दिवंगत शिवराज सिंह राणा को श्रद्धांजलि दी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!