जिलाधिकारी ने ली आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक, कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 09 जुलाई, 2026 । जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने जनपद में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने जनपद के सभी मोटर मार्गों की स्थिति, भूस्खलन से अवरुद्ध मार्गों को खोलने हेतु तैनात जेसीबी मशीनों एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता तथा विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बंद पड़े मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र खोला जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों की निरंतर निगरानी रखी जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जिला आपदा कंट्रोल / नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नियंत्रण कक्ष में स्थापित मॉनिटरिंग सिस्टम, संचार व्यवस्था तथा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त हो रही सूचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी मोटर मार्गों की अद्यतन स्थिति, मौसम की निगरानी एवं राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 24×7 सतर्कता बनाए रखते हुए सभी संवेदनशील क्षेत्रों पर निरंतर निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएं।

बैठक के दौरान सीडीओ वरुणा अग्रवाल, एडीएम शैलेंद्र नेगी, एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता सहित संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!