कथा: दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाला (भाग-2)

Govind Pundir
1 Min Read
विक्रम बिष्ट
Please click to share News

खबर को सुनें

क्या है ऑनलाइन प्रक्रिया

विक्रम बिष्ट

तय प्रक्रिया के अनुसार विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन पत्र का विवरण ऑनलाइन फ़ीड करता है। विद्यार्थी को यूजर आईडी और पासवर्ड दिया जाता है। शिक्षण संस्थान को भी ऑनलाइन पंजीकृत किया जाना आवश्यक है। विद्यार्थी के सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच संस्थान का नोडल अधिकारी करता है। तत्पश्चात प्रधानाचार्य इसे छात्रवृत्ति साइट पर अग्रसारित करता है। दस्तावेजों में कोई कमी होने पर आवेदन पत्र संस्थान को वापस भेजा जाता है। तय समय पर प्रधानाचार्य /संस्थाध्यक्ष पूरी जांच-पड़ताल के बाद लाभार्थियों की सूची जिला समाज कल्याण अधिकारी को ऑनलाइन भेजते हैं। 

जिलाधिकारी द्वारा नियुक्त अधिकारी संबंधित संस्थान में जाकर विद्यार्थियों का भौतिक सत्यापन करते हैं। 2017 से पूर्व सहायक जिला समाज कल्याण अधिकारी भौतिक सत्यापन की कार्यवाही करते थे। भौतिक सत्यापन के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाता है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!