स्वतन्त्रता दिवस पर इन पुलिस अधिकारियों को पुलिस पदक से किया जाएगा सम्मानित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून* 14 अगस्त 2020 : भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा स्वतंत्रता दिवस-2020 के अवसर पर निम्न पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए *पुलिस पदक* से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी है।

*सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक 

1. श्री करन सिंह नगन्याल, पुलिस   उपमहानिरीक्षक, सुरक्षा, उत्तराखण्डय़

2. श्री दलीप सिंह कुंवर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंहनगर।

3. श्री कैलाश चन्द्र पंवार, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ उत्तराखण्ड देहरादून।

4. श्री पितृशरण बहुगुणा, उप निरीक्षक आरमोरर, पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून।

वहीं भारत के गृह मंत्री द्वारा *अन्वेषण में उत्कृष्टता* हेतु वर्ष 2020 के लिए श्री कमलेश कुमार भट्ट, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद ऊधमसिंहनगर को *केन्द्रीय गृह मंत्री पदक* प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी है।

इधर पुलिस मुख्यालय देहरादून से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड शासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस-2020 के अवसर पर विशिष्ट कार्य के लिए निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ठ एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी है। 

विशिष्ट कार्य के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह 

1. श्वेता चौबे, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून।

2.  लोकजीत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून।

3. देवेन्द्र सिंह पींचा, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद ऊधमसिंहनगर।

विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह 

1. सुरजीत सिंह पंवार, अपर अधीक्षक/उप सेनानायक एटीसी हरिद्वार।

2. मुकेश ठाकुर, अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस दूरसंचार, जनपद हरिद्वार।

3. प्रमोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद ऊधमसिंहनगर।

4. डॉ. जगदीश चन्द्र, अपर अधीक्षक/ उप सेनानायक, आईआरबी प्रथम।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!