घनसाली में सातवें दिन भी जारी रहा धरना

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 28 सितम्बर 2020

घनसाली। लोकेंद्र जोशी।  घनसाली विधानसभा की विभिन्न मांगो को लेकर चल रहा धरना /आंदोलन आज 7 वें दिन जारी रहा। पूर्व प्रमुख धनी लाल शाह ने कहा कि जब तक समस्याओं का हल नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा।

आज धरना स्थल पर समर्थन देने गये ब्लॉक अध्यक्ष भिलंगना लक्ष्मी प्रसाद जोशी ने कहा कि ये सरकार किसान विरोधी सरकार है इन्होंने किसान विरोधी बिल लाकर किसानों के साथ अन्याय किया है । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हिम्मत सिंह रौतेला और साहब सिंह नेगी ने बताया कि अधिकारी बेलगाम हैं जिसके चलते जनता के छोटे छोटे काम भी नहीं हो पा रहे हैं ।

इस अवसर पर अनु. जाति विभाग के जिलाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र , यशवंत सिंह गुसांईं , सोहन लाल परोपकारी , चंद्रवीर सिंह तोमर , विजेंद्र सिंह पंवार , जयदीप सिंह रावत , संजय रावत , महेश चन्द्र रमोला , गोविंद सिंह रौतेला , उमराव सिंह , गंभीर सिंह भण्डारी , धनपाल सिंह रावत , प्रेम लाल तिरकोटिया , सतीश उनियाल ,महिपाल सिंह ,  मुकेश शाह , उम्मेद लाल , सुन्दर लाल सैलानी , विजय राम भट्ट आदि कई लोग मौजूद थे ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!