ईवा आशीष श्रीवास्तव होंगी जिलाधिकारी टिहरी, मंगेश गये पीएमओ

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 28 सितम्बर 2020

देहरादून। आईएएस ईवा आशीष श्रीवास्तव अब टिहरी जिले की नई जिलाधिकारी होंगी। वह श्री मंगेश घिल्डियाल का स्थान लेंगी। उनके इस पद पर आज शांय तक ज्वाइन करने की संभावना है।

बता दें कि टिहरी के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल प्रतिनियुक्ति पर पीएमओ के लिए कार्यमुक्त हो जाएंगे। शासन ने उनके स्थान पर आईएएस अधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव को टिहरी का नया डीएम तैनात किया है।

बता दें कि अभी तक ईवा आशीष श्रीवास्तव के पास अपर सचिव, सामान्य प्रशासन माननीय मुख्यमंत्री पेयजल, प्रबन्ध निदेशक जीएमवीएन तथा संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड का अतिरिक्त प्रभार था। अब इन्हें इन दायित्वों से मुक्त कर डीएम टिहरी भेजा जा रहा है। वह इससे पहले डीएम अल्मोड़ा भी रह चुकी हैं।

शासन ने एक और फ़ेरबदल करते हुए आशीष कुमार चौहान ,अपर सचिव नागरिक उड्डयन तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूकाड़ा  को अब प्रबन्ध निदेशक गढ़वाल मंडल विकास निगम बनाया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!