रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन और डॉक्टर पर दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 7 सितम्बर 2020

मुंबई, एजेंसी। सुशांत सिंह राजपूत मामले में सोमवार को एक बार फिर रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की गई। एनसीबी के उप महानिदेशक मुथा जैन ने बताया कि दिनभर चली पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती को उनके घर वापस भेज दिया गया है। मंगलवार को फिर उनसे पूछताछ की जाएगी।

वहीं, दूसरी ओर रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार समेत अन्य लोगों के खिलाफ फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने का केस दर्ज कराया है। रिया चक्रवर्ती ने धोखाधड़ी, एनडीपीएस एक्ट और टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस 2020 के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

रिया चक्रवर्ती के वकील मनेशिंद के अनुसार 8 जून को सुशांत सिंह राजपूत को उनकी बहन प्रियंका सिंह ने राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार से फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन भेजा था। उस प्रिस्क्रिप्शन में उन दवाओं का जिक्र था, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत आता है और इसकी मनाही है।शिकायकत दर्ज कराने के लिए अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची। 

उधर सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा कि यदि बांद्रा पुलिस रिया चक्रवर्ती की शिकायत स्वीकार करती है, तो यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन होगा और अदालत की अवमानना होगी। अगर बांद्रा पुलिस इसके साथ आगे बढ़ती है, तो हम इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में अदालत की अवमानना के तहत ले जाएंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!