Ad image

SDRF ढालवाला ने त्रिवेणी घाट में स्थानीय लोगों को दी कोविड से बचने की जानकारी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 3 सितम्बर 2020

ऋषिकेश।  एसडीआरएफ ढालवाला की टीम ने त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में स्थानीय लोगों को कोविड19 के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी तथा लोगों को कोरोना वारियर्स एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया।

एसडीआरएफ के उपनिरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि हर समय मास्क लगाकर व सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना चाहिए। किसी भी वस्तु को छूने के बाद हाथों को सेनेटाइज या साबुन से अच्छी तरह धुलें, अपने हाथों से बाहरी कार्य के दौरान मुँह को बिल्कुल न छुएं और किसी भी स्थान पर छींके व थूकें नहीं। घरों के अंदर कमरे में अपने जूते चप्पल बिल्कुल न ले जाएं। कपड़ों को वाश करें और खूब धूप में सुखाएं। इसके अलावा अपने मोबाइल, पर्स, गाड़ी की चाबी को लगातार सेनेटाइजर करते रहें तथा ठंडी चीज खाने से बचें।

इस दौरान उन्होंने लोगों को हाथ धुलने के तरीके भी बताए। योगा करें और अपनी इम्युनिटी बढ़ायें। साथ ही घरों में बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान दें। एसडीआरएफ प्रशिक्षण टीम में सुमित तोमर, नीरज खंडूरी, राकेश रावत और संदीप सिंह भी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!