ईवा आशीष श्रीवास्तव बनी टिहरी जिले की 54 वीं जिलाधिकारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

निनाद न्यूज़* 01 अक्टूबर 2020।

नई टिहरी। जनपद टिहरी गढ़वाल के 54 वें  जिलाधिकारी के रूप में आईएएस इवा आशीष श्रीवास्तव ने गुरुवार अपराह्न को कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व श्रीमती ईवा जनपद अल्मोड़ा में भी बतौर जिलाधिकारी रही है।  

आईएएस ईवा श्रीवास्तव अभी तक सामान्य प्रशासन, मुख्यमंत्री, पेयजल अपर सचिव की जिम्मेदारी संभाल रही थी। इसके साथ ही उनके पास गढ़वाल मंडल विकास निगम और संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी था। 

हिमाचल कैडर की 2010 बैच की आईएएस अधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने प्रारंभिक नौकरी हिमाचल से ही शुरू की थी। 2013 में ईवा आने के बाद 2015 तक वह ऊधमसिंहनगर में SDM और बाद में CDO के पद पर तैनात रही। साल 2015 में पंतनगर यूनिवर्सिटी में निदेशक प्रशासन तैनात रही। 2017 में अल्मोड़ा की डीएम बनी। उसके बाद  2019 में उन्हें गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) में MD एवं अपर सचिव की जिम्मेदारी मिली।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!