दुखद : तहसीलदार रुड़की सुनैना राणा समेत तीन की दुर्घटना में मौत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 11 अक्टूबर 2020

नई टिहरी। जनपद हरिद्वार के रुड़की में तहसीलदार पद पर तैनात श्रीमती सुनैना राणा की एक दुर्घटना में मौत हो गयी है। इस दुर्घटना में उनके सहायक ओमपाल और चालक सुन्दर की भी मौत हो गई है।

श्रीमती राणा नैनीताल में किसी कार्यक्रम से शिरकत करके हरिद्वार लौट रही थी। उनकी बुलेरो बिजनोर के पास अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर बोलेरो से तीनों शवों को बाहर निकलवाया।

आपको बताते चलें कि, श्रीमती सुनैना राणा की राजस्व विभाग में तहसील घनसाली में नायब तहसीलदार के पद पर पहली नियुक्ति हुई थी। जिनके द्वारा नायब तहसीलदार रहते हुए लम्बे समय तक प्रभारी तहसीलदार के पद पर भी  अपनी सेवाएं दी गयी। प्रभारी तहसीलदार से पूर्व श्रीमती सुनैना राणा घनसाली में ही शिक्षिका के पद पर भी सेवारत रही ।

सुनैना राणा की मौत की ख़बर से घनसाली  बाजार और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। बार एसोसिएशन घनसाली समेत तमाम लोगों ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया  है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!