राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 5 नवंबर 2026। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी के स्टाफ क्लब के तत्वावधान में प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में दीपावली समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। साथ ही नवागंतुक प्राध्यापकों का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का आयोजन स्टाफ क्लब के उपाध्यक्ष श्री राजपाल रावत, सचिव डॉ. रजनी गुसाईं, सह-सचिव डॉ. नीता भट्ट एवं कोषाध्यक्ष डॉ. माधुरी कोहली के संयोजन में किया गया।

समारोह का उद्घाटन प्राचार्य प्राे प्रीति कुमारी, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो राजकुमार त्यागी, मुख्य शास्ता प्रो डी पी एस भंडारी एवं स्टाफ क्लब के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती एवं मां लक्ष्मी की स्तुति द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने सामूहिक नृत्य एवं गायन के माध्यम से उत्सव का आनंद लिया। इसके साथ ही म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। दीपावली के उल्लास को साझा करते हुए सभी ने एक साथ फुलझड़ियां एवं अनार जलाकर खुशियां मनाईं।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

समारोह ने महाविद्यालय परिवार के सदस्यों को आपसी सौहार्द, आत्मीयता एवं एकजुटता के साथ त्योहार मनाने का सुखद अवसर प्रदान किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!