Ad image

उत्तराखंड में नहीं रुक रही कोरोना की रफ़्तार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 16 नवम्बर 2020

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले घटने का नाम नहीं ले रहे हैं, आज राज्य में 243 नये मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में यह आंकड़ा बढ़कर 68458 हो गया है। आज 9 लोगों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुई है।

आज जारी राज्य स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज तक 4184 मरीज विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। आज अल्मोड़ा में 15, बागेश्वर में 7, चमोली में 12, चंपावत में 9, देहरादून में 107, हरिद्वार में 18,  नैनीताल 24, पौड़ी गढ़वाल में 21,पिथौरागढ़ में 1, रुद्रप्रयाग में 6, टिहरी गढ़वाल में 7, उधम सिंह नगर में 14 तथा उत्तरकाशी में 2 लोग संक्रमित पाए गए।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!