Ad image

शिविर में वाहन चालकों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 07 नवम्बर,2020

चमोली। वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण, सड़क सुरक्षा नियमों एवं कोविड संक्रमण के प्रति जागरूक करने के उदेश्य से परिवहन विभाग की ओर से शनिवार को तहसील चमोली में शिविर लगाया गया। 

सहायक सभागीय परिवहन अधिकारी आॅल्विन राॅक्सी ने बताया कि शिविर में चिकित्सा टीम ने 40 वाहन चालकों का सामान्य स्वास्थ्य जांच की। जिसमें सभी वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण के साथ रक्तचाप की भी जांच हुई। इसके अतिरिक्त वाहन चालकों का कोविड टेस्ट भी किया गया। 

शिविर में वाहन चालकों को कोविड संक्रमण के प्रति सर्तकता और सावधानी बरतने के उपाय बताते हुए प्रतिदिन सुबह सांय वाहनों को सेनेटाइज्ड करने, बिना मास्क के किसी भी सवारी को गाडी में न बैठाने और स्वयं भी मास्क पहनकर ही वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया।

शिविर में वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई। इस दौरान एआरटीओ ने कहा कि अधिकतर वाहन दुर्घटनाएं ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड व शराब पीकर वाहन चलाने से ही होती है। सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने पर वाहन चालक अपने साथ अन्य लोगों की जिन्दगी को भी खतरे में डालते है। 

कहा सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए वाहन चालक कभी भी ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड तथा शराब पीकर वाहन न चलाए। बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी करते पाए जाने पर सख्त कार्यवाही भी होगी। शिविर में वाहन चालकों की शंकाओं एवं समस्याओं का समाधान भी किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!