टिहरी की संघर्ष यात्रा-7: महिलाओं सहित 44 गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
विक्रम बिष्ट
खबर को सुनें

विक्रम बिष्ट

गढ़ निनाद समाचार* 11 नवम्बर 2020।

नई टिहरी। जमीन के बदले जमीन की मांग पर अड़े बांध विस्थापितों ने 24 दिनों से बांध का काम करवाया हुआ था। ठेकेदार कंपनी की याचिका पर हाईकोर्ट में 20 अप्रैल 2001 को सुनवाई हुई। कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्माण कार्य में सहयोग करने का निर्देश  दिया।

कोर्ट के निर्देश का पालन करने के लिए प्रशासन पुलिस के आला अधिकारी 22 अप्रैल की सुबह फोर्स को लेकर धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने धरना समाप्त करने का आग्रह किया। लेकिन विस्थापितों ने मना कर दिया। फिर गिरफ्तारियां शुरू हो गई। पुलिस को आंदोलित महिलाओं के तीखे प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। 29 महिलाएं और 15 पुरूष गिरफ्तार किए गए थे।

*4 घंटों के बाद काम फिर ठप*

गिरफ्तारियों के बाद बांध निर्माण का कार्य शुरू हो गया। आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही उत्तेजित विस्थापित बड़ी संख्या में टिहरी के लिए कूच कर गये। दोबाटा के पास पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की। तीखी झड़पें हुई। घेराबंदी तोड़कर ग्रामीण धरना स्थल पहुंचे और 4 घंटे पहले शुरू हुआ निर्माण कार्य पुनः ठप्प करवा दिया।

क्रमशः–

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!