विविध न्यूज़

डोबरा-चांठी के बाद पँवाली!

Please click to share News

खबर को सुनें

विक्रम बिष्ट

गढ़ निनाद समाचार* 2 दिसम्बर 2020

नई टिहरी (विक्रम बिष्ट)

त्रिवेंद्र रावत सरकार ने टिहरी गढ़वाल दुग्ध सहकारी संघ को ढर्रे पर लाने के लिए 3 करोड रुपए स्वीकृत किए हैं। इससे संघ के अस्तित्व पर मंडराते खतरे को टालने के साथ कड़े परिश्रम के साथ दुग्ध उत्पादन से जुड़े ग्रामीणों की उधारी और कर्मचारियों के वेतन संकट से निजात मिलेगी। नई टिहरी के लोगों को भी उच्च गुणवत्ता युक्त दूध की आपूर्ति होगी।

इस पैकेज का एक दूरगामी और महत्वाकांक्षी सपना है पँवाली रोप वे का निर्माण। खतलिंग पँवाली को पर्यटन विश्व के मानचित्र पर स्थापित करना स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी का एक सपना था। टिहरी गढ़वाल के जिलाधिकारी रहे सुरेंद्र सिंह पांगती ने एक बातचीत में कहा था कि पंवाली में शीतकालीन खेलों की अपार संभावनाएं हैं। बाधा सिर्फ संपर्क मार्ग की कमियां हैं।

2009-10 में संघ के अध्यक्ष धन सिंह नेगी ने घुतू-पुंजा-पँवाली रोपवे का निर्माण कार्य शुरू करवाया था। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत तब जनपद के प्रभारी मंत्री थे। बेशल तब यह योजना गर्मियों में नई टिहरी को जरूरत के मुताबिक दूध लाने के उद्देश्य से बनाई गई थी। सरकार बदली तो योजना ठप कर दी गई। खतलिंग पँवाली महायात्रा की तरह। क्रमशः


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!