भारत बंद को कांग्रेस व वाम दलों का समर्थन, अम्बेडकर/ सुमन पार्क में दिया धरना

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 8 दिसम्बर 2020

नई टिहरी। किसान विरोधी बिल के विरोध में कांग्रेस ने पार्टी कार्यालय से अम्बेडकर पार्क नई टिहरी में धरना प्रदर्शन किया। सुबह साढ़े11 बजे कांग्रेस कार्यालय से हनुमान चौक होते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय , जोत सिंह बिष्ट व जिलाध्यक्ष राकेश राणा के नेतृत्व में रैली निकाल कर नई टिहरी अम्बेडकर पार्क में धरना दिया।

नई टिहरी में अमूनन बाजार खुला है। व्यापार मंडल ने भारत बंद  से दूरी बनायी है। आवागमन भी सुचारू रूप से चल रहा है।

धरना स्थल पर को मीडिया को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्यय ने कहा कि किसान हमारा अन्नदाता है और केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार लगातार किसानों के विरोध में फैसले ले रही है। ऐसे में इस सरकार को तो पल भर भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। 

कहा कि किसान अपनी बात राष्ट्रपति जी, प्रधानमंत्री जी के सामने रखना चाहते हैं लेकिन उन्हें जबरन बॉर्डर पर रोका जा रहा है। जब ज़ह दवाब बढ़ा तक 2-4 दौर की बातचीत हुई। किसान की एक ही और जायज मांग है कि सरकार एमएसपी समाप्त करे , किसान विरोधी कानूनों को वापस ले। लेकिन सरकार उनकी बात मानने को तैयार नहीं है। कहा कि आज भारत बंद को सफल बनाने के लिए तमाम दल, संगठन किसानों के साथ खड़े हैं । उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता है सबको उनका साथ देना चाहिए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि इस किसान विरोधी सरकार को सत्ता में रहने का कतई अधिकार नहीं है। सरकार को चाहिए कि हमारे अन्नदाता के पक्ष में किसान विरोधी बिल को वापस लाए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ने कहा कि आज पूरा देश  किसानों  के पक्ष में लामबंद है। सरकार को किसानों के पक्ष में तत्काल इस कानून को वापस लेना चाहिए। कहा कि यह सरकार अम्बानी अडानी की सरकार है, इसे आम जनता से कोई लेना देना नहीं है।

धरने में किशोर उपाध्याय, जोत सिंह बिष्ट, राकेश राणा, देवेंद्र नौडियाल, मुशर्रफ अली, खुशीलाल, आशा रावत, विजलदास, पंकज रतूड़ी, कुलदीप पंवार, नवीन सेमवाल समेत कई लोग शामिल रहे।

उधर भारत बंद को  किसान सभा ने भी अपना समर्थन दिया। किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने सुमन पार्क नई टिहरी में धरना प्रदर्शन किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!