Ad image

ब्रेकिंग न्यूज: तहसील गजा के कंडारी गांव के हवलदार विजय सिंह गुसांई शहीद, ट्रेनिंग हादसे में गंवाई जान

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। तहसील गजा अंतर्गत क्वीली पट्टी के कंडारी गांव निवासी और 7वीं गढ़वाल राइफल में कार्यरत हवलदार विजय सिंह गुसांई (33) का 23 जून को मध्य प्रदेश के भोपाल में एक ट्रेनिंग हादसे में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रेनिंग के दौरान ड्रोन से कई फीट की ऊंचाई से उनके सिर पर एक पेटी गिरने से यह दुखद हादसा हुआ।

शहीद विजय सिंह गुसांई के निधन की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव कंडारी और देहरादून के कंडोली में रह रहे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विजय सिंह, स्वर्गीय बेताल सिंह गुसांई के पुत्र थे और अपने पीछे 74 वर्षीय माता श्रीमती कमली देवी, 33 वर्षीय पत्नी श्रीमती पूजा गुसांई, 7 वर्षीय पुत्र अर्नव और 4 वर्षीय पुत्र अविरल छोड़ गए हैं। उनके एक भाई और दो बहनों की शादी हो चुकी है।

शहीद का पार्थिव शरीर भोपाल से दिल्ली लाया गया और 25 जून को सुबह उनके पैतृक गांव कंडारी गांव में अंतिम दर्शन के लिए लाया जाएगा। इसके बाद, सैनिक सम्मान के साथ कोटेश्वर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।गांव और आसपास के क्षेत्र में शहीद विजय सिंह गुसांई के बलिदान को लेकर गहरा शोक है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!