Ad image

निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण को लेकर टिहरी प्रशासन सक्रिय, विभिन्न अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 26 मार्च 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जनपद स्तर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
जारी आदेश के अनुसार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शिवम त्रिपाठी को ईसीआईनेट एवं बीएलओ नेट से जुड़े तकनीकी कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.के. शर्मा को पुनरीक्षण से संबंधित प्रपत्रों की छपाई, वितरण और आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा गया है।
मीडिया एवं जनसंपर्क की जिम्मेदारी प्रभारी जिला सूचना अधिकारी के.एल. टम्टा को दी गई है, जो पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार का कार्य देखेंगे। जिला विकास अधिकारी मो. असलम को राजनीतिक दलों से समन्वय स्थापित करने और बैठकों का कार्यवृत्त तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है।
कंट्रोल रूम एवं हेल्प डेस्क के संचालन के लिए टीएचडीसी के उप महाप्रबंधक गणेश भट्ट को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो शिकायतों एवं सुझावों का संकलन कर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड को प्रेषित करेंगे।
परिवहन व्यवस्था के लिए एआरटीओ राजेन्द्र विराटिया को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि आंकड़ों के संकलन एवं विश्लेषण का कार्य जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी साक्षी शर्मा देखेंगी।
प्रशिक्षण संबंधी कार्यों के लिए डीपीआरओ मोहम्मद मुस्तफा खान को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जो ERO, AERO, BLO सहित सभी संबंधित कार्मिकों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन करेंगे। वहीं दूरसंचार व्यवस्था की निगरानी हेतु उप प्रबंधक दूरसंचार विभाग बलवंत सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
ग्रामीण क्षेत्रों में बीएलओ कार्यों के समन्वय के लिए डीपीआरओ संजय गौरव तथा शहरी क्षेत्रों के लिए डीएसओ मनोज कुमार डोभाल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को पारदर्शी, सुव्यवस्थित और प्रभावी तरीके से संचालित किया जाए, जिससे सभी पात्र नागरिकों का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल हो सके।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!