नई टिहरी में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल व दूध के बढ़ते दामों के खिलाफ जताया विरोध

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस एवं प्रदेश महिला कांग्रेस के आह्वान पर जिला मुख्यालय नई टिहरी के बौराड़ी स्थित पेट्रोल पंप पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पेट्रोल, डीजल, सीएनजी एवं दूध के दामों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की गई।

कार्यक्रम का नेतृत्व महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत ने किया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सीमा कृषाली, वरिष्ठ महिला नेत्री शगुफ्ता प्रवीन, ग्राम प्रधान एवं महिला कांग्रेस की महामंत्री लक्ष्मी रावत, अनिता साह, गीता, मोहनी, संगीता बिजल्वाण, दिव्या नेगी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह बेलगाम हो चुकी है और महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में लगातार बढ़ोतरी से गृहिणियों का बजट बिगड़ गया है। वहीं दूध समेत दैनिक उपयोग की वस्तुओं के महंगे होने से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का जीवन बेहद कठिन हो गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश में आम जनता महंगाई और आर्थिक दबाव से परेशान है तथा हालात आपातकाल जैसे बनते जा रहे हैं। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से तत्काल बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!