भाजपा जिला, मंडल, मोर्चा पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 18 मार्च 2021

नई टिहरी। बृहस्पतिवार को भाजपा जिला कार्यालय, नई टिहरी में भाजपा के जिला, मण्डल, मोर्चा व वरिष्ठ पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई।  जिसमें सभी 23 मण्डल कमेटियों की स्थिति संतोषजनक पाई गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा के दौरान जिले की सभी 6 सीटों पर परचम लहराने का संकल्प लिया गया।

जिलाध्यक्ष विनोद रतूडी ने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को आमजन तक ले जाने के लिए अनुशासित सिपाही की तरह काम करने को कहा।

जिलामंत्री नलिन भट्ट ने सभी मंडलो का विस्तृत रूप से बारी बारी संगठन की स्थिति को जाना और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

बैठक में विनोद रतूड़ी, नलिन भट्ट, गोविंद सिंह रावत, जयेन्द्र सेमवाल, सोहन खण्डेलवाल, डॉ. प्रमोद उनियाल, वीरेन्द्र राणा, शीश राम थपलियाल, उदय रावत, विजय कठैत, मस्ता सिंह नेगी, जगतम्बा प्रसाद बैलवाल, रेखा राणा, रविन्द्र सेमवाल, परमवीर पंवार, ओम प्रकाश भुजवान, धर्म सिंह रावत, राजेन्द्र नेगी, दिनेश भट्ट, भान सिंह नेगी, गोपीराम चमोली, अक्षत पवन बिजल्वाण, रमेश रतूड़ी, राम सिंह कठैत आदि सभी मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री व मोर्चों के पदाधिकारियों की उपस्थित रहे। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!