ब्रेकिंग- घूस लेते हुए दून पुलिस का दरोगा चंडीगढ़ से गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 20 मार्च 2021।

देहरादून। सीबीआई की एंटी करप्शन यूनिट ने एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए दून पुलिस के एक दरोगा को गिरफ्तार किया है।  पकड़ा गया दारोगा हेमंत खंडूड़ी कैंट थाने में तैनात है तथा आईपीसी की धारा 420 में दर्ज एक मुकदमे में वांछित की तलाश में दो सिपाहियों के साथ दबिश पर चंडीगढ़ गया था। 

सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने गिरफ्तारी की सूचना दून पुलिस के उच्च अधिकारियों को दे दी है। हालांकि, किसी अधिकारी की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। केस से जुडे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी आरोपी दारोगा के कब्जे से सीज किए हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!