Ad image

भारत में पहली बार किसी टाइगर रिजर्व में महिलाएं नेचर गाइड एवं जिप्सी चालक के रूप में करवाएंगी सफारी- तीरथ

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 21 मार्च 2021।

रामनगर। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर रामनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि राज्य में वन संरक्षण एवं संवर्धन में महिलाओं की सीधी भागीदारी सुनिश्चित कर कौशल विकास के माध्यम से उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। 

उन्होंने कहा कि कार्बेट टाइगर रिजर्व में राज्य सरकार द्वारा उत्कृष्ट पहल की जा रही है, जिसके अंतर्गत भारत में पहली बार किसी टाइगर रिजर्व में 50 महिलाएं नेचर गाइड के रूप में और 50 महिलाएं जिप्सी चालक के रूप में पर्यटकों को सफारी करवाएंगी। कहा कि कार्बेट टाइगर रिजर्व में अगले पर्यटन सत्र के लिए 50 अतिरिक्त जिप्सियों का पंजीकरण किया जाएगा। इन 50 जिप्सियों का संचालन महिलाओं द्वारा ही किया जायेगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आमडंडा में जिम कार्बेट एवं वन्य जीवों पर आधारित ‘लाइट एंड साउंड शो एवं एम्फीथिएटर की स्थापना की जाएगी। इसके लिए खनिज न्यास से 2 करोड़, उत्तराखंड वन विकास निगम से 1 करोड़ और कार्बेट फाउंडेशन द्वारा 1 करोड़ रुपए की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम में वन मंत्री डाॅ. हरक सिंह रावत ने कहा कि जिस दिन महिलाओं, युवाओं के चेहरे पर मुस्कान आएगी, तब ही हमारी सरकार का त्योहार मनाना सार्थक हो पाएगा। कॉर्बेट के हित में हमने कई निर्णय लिए हैं। हमने महिलाओं को नेचर गाइड बनाने का हिंदुस्तान में पहला प्रयोग किया है, जिसके माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हम कंडी मार्ग को बनवाएंगे। इस सड़क का बनना देश की रक्षा के लिए भी जरूरी है। यह मार्ग देश की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

इस दौरान वन अधिकारियों ने बताया कि कार्बेट टाइगर रिजर्व के लिए इस टूरिज्म सत्र में 73 नेचर गाइडों का चयन कर 15 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिनमें 8 महिला नेचर गाइडों को भी सम्मिलित किया गया। इस वित्तीय वर्ष फरवरी 2021 तक लगभग 1 लाख 65 हजार पर्यटक कार्बेट टाइगर रिजर्व का भ्रमण कर चुके हैं। जिससे लगभग 7.25 करोड़ रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।

इस अवसर पर चंपावत के विधायक कैलाश चंद्र गहतौड़ी, रामनगर के विधायक दीवान सिंह बिष्ट, उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, डीएम धीराज गब्र्याल समेत कई अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!