Ad image

शहर कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 2 मार्च 2021।

नई टिहरी।  नंदप्रयाग घाट मोटर मार्ग को डेढ़ लेन करने को लेकर अनशन कर रहे आंदोलनकारियों पर पुलिस के लाठीचार्ज से नाराज कांग्रेसियों ने नई टिहरी हनुमान चौक में सरकार का पुतला दहन किया।

इस मौके पर शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारी पर लाठी चार्ज करने से साफ हो गया है कि डबल इंजन सरकार की सरकार दमनकारी नीति पर विश्वास करती है। 

नौडियाल ने कहा यह सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है चाहे वह महंगाई का मुद्दा हो चाहे बेरोजगारी का। तेल  गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। अगर आम जनता अपनी मांगों को लेकर मुखर होती है तो उन्हें लाठी डंडे से कुचला जाता है। पार्टी सरकार की दमनकारी नीतियों का घोर विरोध करती है।

इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय गुनसोला, दर्शनी रावत, आशी रावत, ममता उनियाल, कुलदीप पंवार,कौशल्या पांडेय,अनीता शाह,मूर्तजाबेग, परवेज, संजय थपलियाल, सतीश चमोली,नवीन सेमवाल, धनीराम नौटियाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!