Ad image

ज्योति बने नई टिहरी व्यापार मंडल अध्यक्ष

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 7 मार्च 2021।

नई टिहरी। नई टिहरी उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में अध्यक्ष पद पर पत्रकार ज्योति डोभाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंन्दी को 18 मतों से पराजित किया।

आज रविवार को संपन्न हुए चुनाव में डोभाल को 91 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भगवान सिंह रावत को 73 तथा विजय रावत को 51 मत पड़े।

निर्वाचन अधिकारी गंगाधर चमोली ने अध्यक्ष पद पर ज्योति डोभाल को 18 मतो से विजयी घोषित किया। सचिव व कोषाध्यक्ष पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

डोभाल के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर जर्नलिस्ट यूनियन समेत तमाम पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई शुभकामनाएं दी हैं। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!