Ad image

24 घंटे खुले रहेंगे सूबे के आपदा परिचालन केंद्र, जिलों हेतु 1077 तथा राज्य में 1070 टोल फ्री नम्बर जारी- डा. धन सिंह

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

176 अर्ली वार्निंग वेदर स्टेशनों से मिलेगी मौसम की हर जानकारी 

गढ़ निनाद समाचार।

देहरादून, 30 मार्च 2021। मानसून सीजन को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट कर दिया है। किसी भी आपदा से निपटने के लिए विभाग को जवाबदेह एवं दुरुस्त बनाने के लिए विभागीय मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कार्यभार ग्रहण करते हुए अधिकारियों के पेंच कसने शुरू कर दिये हैं। उन्होंने आपदा की चुनौतियों से निपटने के लिए शासन एवं प्रशासन के अधिकारियों को राज्य एवं जिलों के आपदा परिचालन केंद्रों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिये हैं।

यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि आगामी मानसून सीजन को देखते हुए राज्य आपदा परिचालन केंद्र के साथ-साथ सभी 13 जिलों के आपदा परिचालन केंद्रों को सप्ताह भर 24 घंटे खुले रखने के निर्देश दिये गये हैं। इसके अलावा 13 जनपदों के लिए टोल फ्री नम्बर 1077 तथा राज्य स्तर पर 1070 तथा मोबाइल नम्बर 9557444486 जारी किया गया है।

मंत्री ने बताया कि राज्य में वर्तमान में कुल 15 कारकों को आपदा की श्रेणी में रखा गया है। जिसमें से 12 गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा तथा तीन राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित की गई है। 

कहा कि भारत सरकार द्वारा चिन्हित आपदाओं में चक्रवात, सूखा, भूकम्प, आग, त्वरित बाढ़, बादल फटना, हिमस्खलन, भू-स्खलन, कीट अक्रमण, ओलावृष्टि, सुनामी, शीत लहर/पाला, आकाशीय बिजली शामिल है। जबकि राज्य सरकार द्वारा आपदा की श्रेणी में आंधी-तूफान, मानव-वन्य जीव संघर्ष तथा वज्रपात को शामिल किया गया है। 

विभागीय मंत्री ने न्याय पंचायत स्तर पर युवक मंगल दल, महिला मंगल दल, ग्राम प्रहरी, वन प्रहरी एवं पंचायत सदस्यों को बेसिक प्रशिक्षण देकर आपदा किट उपलब्ध कराये जाने को भी विभाग को निर्देश दिये। विभागीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित 176 अर्ली वार्निंग वेदर स्टेशनों को भी एक्टिव रखा जाय। ताकि समय रहते स्थानीय स्तर पर बचाव एवं सुरक्षा अभियान चला कर जान-माल की सुरक्षा की जा सके। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!