जरूरी खबर: नरेंद्र नगर गुजराडा सड़क बंद, पर्यटकों का रेस्क्यू, और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 20 जून 2025। भूस्खलन के कारण नरेंद्रनगर बाईपास मार्ग पूरी तरह बंद है, जबकि गुजराड़ा मोटर मार्ग पर लगातार पत्थर गिरने से सुरक्षा के दृष्टिगत स्थानीय पुलिस ने वाहनों की आवाजाही रोक दी है। चंबा की ओर से आने वाले सभी वाहनों को कस्बा नरेंद्रनगर के रास्ते भेजा जा रहा है।

जल पुलिस ने गंगा में डूबने से बचाए दो पर्यटक
एक अन्य खबर के अनुसार मुनिकीरेती के योग निकेतन घाट पर गंगा स्नान के दौरान अचानक जलस्तर बढ़ने से दो युवक तेज बहाव में बहने लगे। जल पुलिस की तत्परता से रेस्क्यू उपकरणों की मदद से दोनों को सुरक्षित बचा लिया गया। रेस्क्यू किए गए युवक, मोहम्मद हाशिम (26 वर्ष) और इमरान (19 वर्ष), दिल्ली के लक्ष्मी नगर के निवासी हैं और फिल्म शूटिंग में टेंट का कार्य करते हैं। रेस्क्यू टीम में हेड कांस्टेबल सुभाष ध्यानी, राजेंद्र चौहान, विदेश चौहान, गोताखोर पीयूष चौहान, और महेंद्र चौधरी शामिल थे। घाट पर मौजूद यात्रियों ने पुलिस की सराहना की।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो चालक गिरफ्तार
थाना नरेंद्रनगर पुलिस ने ऑपरेशन लगाम के तहत वाहन चेकिंग के दौरान दो चालकों, सूरज राजपूत और अभिषेक पवार, को शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा। मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि होने पर दोनों को गिरफ्तार कर उनके वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह और कांस्टेबल सूरत सिंह शामिल थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!