सुमना में 1 और शव मिला, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

चमोली 25 अप्रैल,2021। गनिस।

चमोली के आपदा प्रभावित क्षेत्र सुमना में रेस्क्यू आपरेशन लगातार जारी है। रविवार को घटना स्थल से एक और शव बरामद किया गया। वायु सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा सुमना से 11 मृतकों के शव रेस्क्यू कर जोशीमठ लाए गए।

जिला प्रशासन की पूरी टीम मुस्तैदी से राहत कार्य में जुटी है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान विगत शनिवार से जोशीमठ में कैंप कर हर पल रेस्क्यू कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे है। जिला प्रशासन लगातार सेना, आईटीबीपी और बीआरओ से समन्वय बनाकर आपदा की स्थिति पर नज़र बनाए हुए है। 

जोशीमठ में शवों का पोस्टमार्टम के लिए शव वाहन सहित पोस्टमार्टम टीम तैनात की गई है। जिलाधिकारी ने परिजनों को शवों की सुपुर्दगी करने तथा सभी मृतकों का शीघ्र मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के भी निर्देश दिए है।

बीआरओ, आईटीबीपी, एसडीआरएफ के जवान बर्फ हटाकर सड़क मार्ग खोलने में दिन रात जुटे है। आपदा प्रबंधन अधिनियम के अन्तर्गत क्षति का आंकलन करने हेतु रविवार को आईजी एलओ मुर्गेशन, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान एवं राजस्व टीम ने हैली से घटनास्थल पर पहुंचने का प्रयास भी किया परंतु विकट परिस्थितियों के कारण सुमना में हैली लैंड नहीं हो सका।

जिलाधिकारी ने बताया कि सुमना में 384 लोग सुरक्षित मिले है और 11 लोगों के शव बरामद कर लिए गए है। जिनको सीएचसी जोशीमठ लाया गया है। यहां पर सभी शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। सुमना में हिमस्खलन मे कुल 7 घायलो को रेस्क्यू किया गया। जिसमें से 6 को आर्मी अस्पताल जोशीमठ मे भर्ती किया गया और एक घायल को देहरादून रेफर किया गया था। आज एक अन्य घायल व्यक्ति को जोशीमठ अस्पताल से देहरादून रेफर किया गया है।  

सुमना हिमस्खलन में दबने से जिन लोगों की मृत्यु हुई है उनमें मनोज तोमदार, मसीहा दास मार्की, साजन कंडुलना, पाल कंडुलना, नायरन कंडुलना, हनूक कंडुलना, निर्मल सैंदिल, सुखराम मुंडा, रोहित सिंह, तारनी सिंह, राहुल कंवर शामिल है। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!