कुंभ मेला हरिद्वार के लाइव प्रसारण के लिए किए गए व्यापक प्रबंध

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

*सूचना विभाग द्वारा दूरदर्शन के सहयोग से शाही स्नान के कवरेज की व्यवस्था* * मीडिया प्रतिष्ठान लाइव फीड को निःशुल्क डाउनलिंक कर प्रसारित कर सकेंगे*

गढ़ निनाद समाचार।

हरिद्वार, 11 अप्रैल 2021  कुंभ मेला हरिद्वार के दिव्य-भव्य एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर उत्तराखंड सरकार द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आस्था और विश्वास के इस महापर्व को लेकर दुनियाभर के लोगों में गजब का आकर्षण देखने को मिलता है। इस बार कोविड की चुनौतियों के अभूतपूर्व दौर में लोगों को घर बैठे कुम्भ के विभिन्न आयामों एवं स्नान पर्वों से साक्षात्कार कराने के लिए राज्य सरकार ने अनेक प्रबंध किए हैं। 

 राज्य के सूचना विभाग द्वारा दूरदर्शन के सहयोग से कुंभ मेले के शाही स्नान पर्वों की लाइव कवरेज व प्रसारण की हाईटेक व्यवस्था की र्गइ  है। इसी सिलसिले में चैत्र/सोमवती अमावस्या शाही स्नान का पूर्वाह्न 9.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक लाईव कवरेज कर दूरदर्शन के नेशनल चैनल एवं ओटीटी प्लेट फार्म पर प्रसारण किया जाएगा। इस व्यवस्था के जरिए देश-दुनिया के लोग घर बैठे कुम्भ स्नान का साक्षात्कार कर सकेंगे। 

 कुम्भ मेला के शाही स्नान के लाइव प्रसारण की क्लीन फीड मीडिया के लिए निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। लाइव प्रसारण की क्लीन फीड को सेटेलाइट  फ्रीक्वेंसी GSat 17 3820mhZ SR 4.25  से डाउनलिंक कर प्राप्त किया जा सकता है। सभी मीडिया प्लेटफार्म इस लाईव फीड का निःशुल्क उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही कुम्भ मेला की कवरेज की लाइव 

स्ट्रीमिंग, वीडियो फुटेज, स्टिल फोटो ग्राफ्स तथा प्रेस विज्ञप्तियों को एफ.टी.पी. सर्वर के माध्यम से मीडिया काे उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। 

वेब ब्राउजर इंटरनेट एक्सप्लोरर पर एफटीपी यूआरएल ftp://103.159.45.156:21 पर User Name: ftpuser1 Password: 7kumbh@2021 दर्ज कर एफटीपी सर्वर पर उपलब्ध डाटा को एक्सेस किया जा सकता है। 

मेले के सभी शाही स्नान पर्वों के दौरान यह व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी। सूचना विभाग उत्तराखण्ड सरकार के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स  एवं दूरदर्शन के ओटीटी प्लेटफार्म पर भी शाही स्नान की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

एलईडी स्क्रीन के माध्यम से राज्य के सभी जिला मुख्यालयों सहित प्रमुख स्थलों पर कुम्भ मेला के शाही स्नान के लाइव प्रसारण को दिखाने की व्यवस्था भी की गयी है। 

कुम्भ मेला की कवरेज के लिए मीडियाकर्मियों एवं मीडिया प्रतिष्ठानों की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इसके लिए चंडी द्वीप नील धारा में आधुनिक सुविधाओं से युक्त मीडिया सेंटर की स्थापना की गई है। 

 कुम्भ मेला की लाइव कवरेज एवं प्रसारण को लेकर सूचना विभाग एवं दूरदर्शन के द्वारा अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। दूरदर्शन के दिल्ली, देहरादून, लखनऊ, अहमदाबाद, रांची आदि केंद्रों से लगभग 200 कर्मी हरिद्वार पहुंच चुके हैं। जाे हरकी पैड़ी सहित मेला क्षेत्र के प्रमुख स्नान घाटों, अखाड़ो, पमुख स्थानों से कुम्भ मेला की विभिन्न रूप छवियों को लोगों के सम्मुख प्रस्तुत करेंगे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!