आपदाउत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

यहां मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, फसल, घराट सब नष्ट

Please click to share News

खबर को सुनें

चमोली 18 जुलाई,2023। बीती रात हुई मूसलाधार बारिश से मोक्ष नदी के तटबंध टूट गए जिससे सेरा गांव में कृषि भूमि तथा कुछ गोशाला व घराट क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि बीती रात सडक के मलबे से मोक्ष नदी ने अपना रास्ता बदल दिया । जिससे नंदानगर के सेरा गॉंव में बडी मात्रा में कृषि भूमि को नुकसान हुआ और एक घराट का आधा हिस्सा भी टूट गया, जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

नदी के तेज बहाव देखते हुए ग्रामीण अपने बच्चों को लेकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए, हालांकि कई मकानों को खतरा उत्पन्न हो गया है।


Please click to share News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!