दुर्घटना में तीन की मौत 4 घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नैनीताल, 9 मई 2021। गढ़ निनाद ब्यूरो। नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लाक अंतर्गत डालकन्या में रविवार को अनियंत्रित बोलेरो कार के गहरी खाई में गिरने से मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। 

दुर्घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राजस्व पुलिस ने शवों का पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की। सभी घायलों को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

इस दुर्घटना में गोमती देवी (29) पत्नी त्रिलोक सिंह निवासी अमोड़ी जिला चंपावत व गौरव सिंह (5) पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी अमोड़ी एवं चालक महेश आर्य (33) निवासी गौनियारो की मौके पर ही मौत हो गई है।

सूत्रों के अनुसार बोलेरो कार संख्या यूके 04 सी 8107 हल्द्वानी से गौनियारो को जा रही थी। अचानक डालकन्या में बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!