Ad image

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत दिल्ली में पीएम समेत कई बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकात

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर उत्तराखंड सदन प्रांगण में रोपा रुद्राक्ष का पौधा

नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन के प्रांगण में रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया। 

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री चारधाम यात्रा शुरू करने समेत कई मुद्दों पर केंद्रीय नेताओं से चर्चा कर सकते हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर कोरोना की स्थिति से उन्हें अवगत करा सकते हैं। हालांकि अभी तक सीएम का ऐसा कोई कार्यक्रम तय नहीं है। 

संभावना है कि कोरोना की तीसरी लहर पर उत्तराखंड सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों की जानकारी भी वह केंद्रीय नेताओं को दे सकते हैं। वहीं पॉजिटिव केसों में कमी के बाद कोविड कर्फ्यू पर भी ढील देने तथा चारधाम यात्रा के बारे में भी केंद्रीय मंत्रियों से बात कर सकते हैं। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!