अब नौटंकी करने वाले नेताओं को गांव में खेती-खलियानी करने को करूंगा मजबूर-धनै

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

आजकल ग्रामीण किसान कार्यकर्ताओं का हाथ बंटाते हुए धान की रोपाई करने में लगे हुए हैं धनै

नई टिहरी, 2 जून 2021। गढ़ निनाद ब्यूरो। पूर्व मंत्री/केंद्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड जनएकता पार्टी दिनेश धनै “रोपणी, लवार्त, मंडवार्त, मुलवार्त, गुडवार्त कार्यक्रम” के तहत आजकल टिहरी विधानसभा के गांवों में अपने ग्रामीण किसान कार्यकर्ताओं का हाथ बंटाते हुए धान की रोपाई करने में लगे हुए हैं।

उनका कहना है कि मैंने इससे पूर्व जब सड़के नहीं थी तो दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंच कर लोगों के दुख दर्द में शामिल होकर टिहरी के नेताओं को गांव-गांव जाने को मजबूर किया है। अब नौटंकी करने वाले नेता को गांव में खेती,खलियानी करने को मजबूर करूंगा।

रोपणी लगाते पूर्व मंत्री दिनेश धनै

बुधवार को पट्टी मखलोगी में धनै अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के सुख-दुख को साझा करते हुए रोपाई कार्यक्रम में लगे हुए हैं। धनै ने कहा कि मै इसके साथ परंपरागत रीति-रिवाज  के साथ अपने खान-पान, बोली-भाषा को भी साझा कर रहा हूं। दिनेश धनै ने कहा कि आज हमारे उत्तराखंड के नेताओं के अपने पैतृक खेत खलियान बंजर पड़े हैं और देहरादून बैठकर पलायन और किसानों की आय दोगुनी करने का ज्ञान बांटते रहते हैं। कहा कि वह स्वयं किसानों के साथ किसानी साझा करते हुए उन छपास व नौटंकी करने वाले नेताओं को खेती किसानी करने को बाध्य करेंगे तभी उत्तराखंड का किसान समृद्ध होगा।

रोपाई कार्यक्रम में उनके साथ जितेन्द्रसिहं, विनोद नेगी, कमान सिंह नेगी, मनमोहन नेगी, संजय, सचिदानंद बिजल्वाण, हरिकृष्ण चमोली, राजेन्द्र सिंह,जीत सिंह,जीत पाल,सोनू नेगी,राम दास,धीरेन्द्र नेगी,जिला उपाध्यक्ष दौलत मखलोगा, जिला कोषाध्यक्ष राजेश ब्यास, मीडिया प्रभारी प्रताप गुंसाई ,पीआरओ बलवीर नेगी आदि मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!