“एक साल नई मिसाल” कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे जिले के प्रभारी मंत्री अग्रवाल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 22 मार्च, 2023। बृहस्पतिबार 23 मार्च को बहुउद्देश्यीय हॉल, निकट विकास भवन, नई टिहरी में आयोजित “एक साल नई मिसाल” कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री जनपद टिहरी गढ़वाल श्री प्रेम चन्द अग्रवाल प्रतिभाग करेंगे।

सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समस्त जनपदों सहित जनपद टिहरी में भी ‘एक साल नई मिसाल‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत ’जन सेवा‘ थीम पर बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है ।

जनपद टिहरी में “एक साल नई मिसाल” कार्यक्रम बहुउद्देशीय हॉल समीप विकास भवन, नई टिहरी में समय प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम मा. मंत्री वित्त, शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, जनगणना एवं पुनर्गठन उत्तराखण्ड सरकार एवं प्रभारी मंत्री जनपद टिहरी गढ़वाल श्री प्रेम चन्द अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा।

प्रभारी मंत्री जी कल दिनांक 23 मार्च, 2023 को समय 11 बजे बहुउद्देशीय हॉल समीप विकास भवन, नई टिहरी पहुंचकर “एक साल नई मिसाल” कार्यक्रम के अवसर पर “जन सेवा” थीम पर बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर के सुभारम्भ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!