Ad image

विधायक किशोर उपाध्याय ने फैगुल ग्राम पंचायत में खेल मैदान का किया भूमि पूजन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 जून। क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय ने टिहरी विधानसभा अंतर्गत नकोट्ट के फेगुल ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत खेल मैदान का भूमि पूजन किया । इस शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय ने बताया कि टिहरी विधानसभा में खेल मैदान और मिनी स्टेडियम प्रस्तावित किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा।

इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि शासनादेश के मानकों के अनुसार मिनी स्टेडियम और खेल मैदान के प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त हो रहे हैं। फेगुल में बनने जा रहे इस खेल मैदान को 24.38 लाख रुपये की धन राशि से बनाया जा रहा है, जिसमें खेल मैदान को 50 मीटर लंबा और 40 मीटर चौड़ा किया जाएगा।

इस अवसर पर ब्लॉक शिवानी बिस्ट, ग्राम प्रधान भगवान धनोला, जगैठी प्रधान प्रेम लाल उनियाल, कैचू के प्रधान माया राम पंत ,पूर्व प्रधान रमेश उनियाल , सामाजिक कार्यकर्ता , गोपाल मखलोगा , जगवीर रावत, बीजेपी मंडल अध्यक्ष सुशील बहुगुणा, मकान सिंह , पुरसोस्तम उनियाल, मोर सिंह धनौला , सामाजिक कार्यकर्ता मानवेंद्र बिस्ट , कुलदीप मखलौगा कार्यदाई संस्था भारतीय कॉपरेटिव ग्रामीण विकास निर्माण लिमिटेड के महा प्रबंधक पवन कुमार पांडेय ग्राम पंचायत के समस्त क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!