मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून ।  मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने गुरुवार को सचिवालय में बद्रीनाथ-केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही मंदाकिनी नदी पर निर्मित सुरक्षा दीवार की सुदृढ़ता और वर्तमान स्थिति की जांच रिपोर्ट एक माह के भीतर प्रस्तुत करने के भी निर्देश भी दिए । 

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने बताया कि केदारनाथ में सम्बन्धित व्यक्तियों के लिए भूमिधरी के अधिकार का शासनादेश हो गया है, जल्द म्यूटेशन की कार्यवाही भी पूर्ण कर ली जाएगी।

मुख्य सचिव ने बद्रीनाथ धाम में कराए जाने वाले कार्यों को ससमय प्रारम्भ कर निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत कार्यों को पूर्ण करने और गुणवत्ता पर ध्यान देने के भी निर्देश दिए। 

बैठक में  पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, एस. ए. मुरुगेशन, आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन, सभी जिलाधिकारी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!