ऊर्जा मंत्री से की ढुंग मंन्दार में विद्युत सब स्टेशन बनाने की मांग

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी ने ऊर्जा मंत्री डा. हरक सिंह रावत को ज्ञापन देकर ढुंग मंन्दार क्षेत्र में विद्युत सब स्टेशन खोलने और जीर्णशीर्ण हो चुकी बिजली की लाइनों, पोलों को बदलने की मांग की।

ब्लॉक प्रमुख सुनीता ने मंत्री को दिए ज्ञापन में बताया कि ढुंग मंन्दार क्षेत्र में 90 तोकों में बिजली आपूर्ति होती है। लेकिन विद्युत सब स्टेशन 40 से 50 किमी दूर होने से क्षेत्र वासियों के अपनी छोटी-छोटी समस्याओं से लेकर बिजली के बिल जमा करवाने के लिए परेशानियां उठानी पड़ती है। साथ ही बारिश के दिनों में विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से समय पर मरम्मत नहीं हो पाती है। 

उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में ऊर्जा निगम की विद्युत लाइनों की वर्षो मरम्मत न होने के कारण झूल रही है। जिसके चलते बिजली की दिक्कतों से लेकर झूलती लाइनों से खतरा बना हुआ है। उन्होंने ढुंगमंन्दार क्षेत्र में विद्युत सब स्टेशन की स्वीकृति देने, झूलती लाइनों की मरम्मत और जीर्णशीर्ण हो चुके पोलों को बदलने की मांग की। मंत्री ने समस्याओं के निराकरण के लिए ऊर्जा निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!