जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में एक घण्टे का धरना प्रदर्शन-किशोर

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। आज जन हस्तक्षेप आंदोलन एवं  वनाधिकार आंदोलन द्वारा राज्य के हितचिंतकों ने एक घण्टे का पूरे प्रदेश में जनविरोधी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

आंदोलन के संयोजक एवं पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि इस आंदोलन के तहत आज जो जहां हैं वे वहीं पर धरने पर बैठे। 

उन्होंने कहा कि इस सरकार के राज में युवाओं के रोजगार गायब हैं।जनता परेशान है। स्वाथ्य सेवाओ के बुरे हाल हैं। मनरेगा के मजदूरों को नियमित पगार नही मिल रही है। डीज़ल पेट्रोल के दाम आसमान छूने से मंहगाई में बेहताशा बढ़ोतरी हो गयी है। आम आदमी का जीना दूभर हो गया है ।

इस सभी जनहित के मुद्दों को लेकर हम सबको एक होकर लड़ाई लड़ने की जरूरत है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!