नशे में सायरन बजाता स्कॉर्पियो चालक गिरफ्तार, गाड़ी सीज

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 26 अगस्त 2025 । जनपद टिहरी गढ़वाल में वाहन चेकिंग अभियान के तहत चंबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एक स्कॉर्पियो चालक को शराब के नशे में वाहन चलाने, काली फिल्म लगाने और अनधिकृत हूटर बजाकर रंगबाजी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वाहन को सीज कर लिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी चंबा के नेतृत्व में 26 अगस्त 2025 को थाना चंबा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो (वाहन संख्या UP79AE 6184) को रोका। चालक निरमानशु (38 वर्ष), पुत्र टीकाराम, निवासी म.न. 85, जज्ल बालगढ़, सोनीपत, हरियाणा, शराब के नशे में पाया गया। वाहन पर काली फिल्म और अनधिकृत हूटर भी लगा था।
पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत कार्रवाई करते हुए हूटर और काली फिल्म हटाकर वाहन को सीज किया और चालक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम में अ.उ.नि. राकेश राणा, हे.कानि. सुनील राणा,
कानि. विजयपाल शर्मा शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!